June 26, 2026

कुर्सेला में बेलगाम ट्रक ने उड़ाया आधा दर्जन पशु, एक भैंस की मौत, कई घायल मुआवजा की मांग की

Read Time:1 Minute, 53 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर ई किसान भवन के समीप एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे पशुपालकों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायल पशुओं को सड़क किनारे हटाया गया,पशुपालक रिंकेश यादव ने बताया कि वह सुबह के समय अपने पशुओं को चारा खिलाने के लिए खेत की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सभी पशुओं को बेरहमी से टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो भैंसों के पैर टूट गए और अन्य कई गंभीर रूप से घायल हैं। घायल पशुओं का इलाज जारी है।रिंकेश यादव ने बताया कि उन्हीं पशुओं के सहारे उनका परिवार जीविकोपार्जन करता था। अब पशुओं की मौत और गंभीर चोटों से परिवार पर भरण-पोषण का संकट गहरा गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Previous post भाजपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय का असामयिक निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Next post आंगनबाड़ी पढ़ने गया 4 वर्षीय बच्चा लापता, परिजनों में मचा कोहराम प्रशासन जांच में जुटा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial