कुरसेला स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बरौनी रेलखंड के कुरसेला रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 12 वर्षीय बालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर पर देखते ही देखते भीड़ जुट गईमृतक की पहचान कुरसेला प्रखंड के बालू टोला निवासी दिलीप कुमार मंडल के पुत्र आशीष कुमार (12 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशीष किसी कार्यवश रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी कुरसेला की टीम मौके पर पहुंच जो कागजी प्रक्रिया में जुटी थी। इधर, घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ स्टेशन पर उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।वही स्थान है लोगों द्वारा बताया गया कि नवगछिया के ओर से कोई एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी जिससे यह घटना घटी है
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
