June 26, 2026

कुर्सेला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल, जिसमें दो रेफर

Read Time:1 Minute, 37 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

मंगलवार को कुर्सेला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पहली घटना कुर्सेला एनएच-31 स्थित देवीपुर मोड़ के पास हुई, जहां दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सागर कुमार (25 वर्ष) और बीरबल कुमार (25 वर्ष), दोनों कटरिया गांव निवासी, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को समेली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं दूसरी घटना एनएच-31 पर बाघमारा पुल के समीप हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाएं राबड़ी देवी 22 वर्ष, सोनी देवी उम्र 21 वर्ष और गोद में बैठे दो बच्चे दिव्यांशी कुमारी, आयुषी कुमारी सभी देवघर निवासी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।

Previous post आंगनबाड़ी पढ़ने गया 4 वर्षीय बच्चा लापता, परिजनों में मचा कोहराम प्रशासन जांच में जुटा
Next post बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर वाहनों की धरपकड़ तेज, प्रशासन जुटा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial