June 26, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर वाहनों की धरपकड़ तेज, प्रशासन जुटा

Read Time:1 Minute, 50 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

आगामी 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को मतदान केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में प्रशासन पूरी ताकत झोंक रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र में वाहनों की धर-पकड़ अभियान तेज कर दिया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम, पुलिस पदाधिकारी एवं नगर पंचायत कर्मियों की संयुक्त टीम सड़क पर उतर गई। कुर्सेला चेकपोस्ट, शहीद चौक और अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच एवं अधिग्रहण की कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध कराना मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक है।जानकारी के अनुसार, पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए छोटे वाहनों जैसे पीकअप, मैजिक, के अलावा बड़े वाहनों (बसों) की भी जरूरत है। बताया गया कि सभी वाहन मालिकों से सहयोग की अपील की जा रही है ताकि मतदान कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।।

Previous post कुर्सेला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल, जिसमें दो रेफर
Next post कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, त्रिमोहिनी संगम तट पर गूंजे हरिकीर्तन के स्वर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial