आंगनबाड़ी पढ़ने गया 4 वर्षीय बच्चा लापता, परिजनों में मचा कोहराम प्रशासन जांच में जुटा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र समेली प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी टोला से मंगलवार की सुबह एक चार वर्षीय बच्चे के अचानक लापता होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठाकुरबाड़ी टोला वार्ड संख्या-19 निवासी पंकज कुमार मंडल का चार वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने के लिए निकला था। लेकिन वह घर लौटकर नहीं आया।परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक कृष्णा घर नहीं लौटा तो उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की। मोहल्ले और नजदीकी इलाकों में हर जगह बच्चे को ढूंढा गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। धीरे-धीरे बच्चे के लापता होने की खबर पूरे समेली क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी बच्चे की तलाश में मदद की, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली।घटना की सूचना मिलते ही कुर्सेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सक्रिय हो गए। एसडीपीओ (सदर-2) रंजन कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा किस दिशा में गया या किसी ने उसे साथ तो नहीं ले लिया। हर पहलू जांच जारी है।।घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण प्रशासन को हरसंभव सहयोग दे रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्चे की खोज के लिए हर स्तर पर कोशिश की जा रही है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
