कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, त्रिमोहिनी संगम तट पर गूंजे हरिकीर्तन के स्वर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र स्थित त्रिमोहिनी गंगा संगम तट, खेरिया गंगा घाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान कर भगवान विष्णु और गंगा मैया की आराधना की। तड़के से ही गंगा तटों पर भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो दिनभर बढ़ती रही।क्षेत्र के अलावा आसपास के प्रखंडों से श्रद्धालु चारपहिया वाहनों,ऑटो और बाइक से गंगा तट पहुंचे। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने और परिवार के कल्याण की कामना की।धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य को जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। इसी आस्था के कारण श्रद्धालु सुबह-सुबह गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे। गंगा तट पर ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय गंगे माता’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। त्रिमोहिनी संगम तट और आसपास के घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरसेला बस्ती के सुरेंद्र मंडल, अखिलेश मंडल, रामसेवक मंडल और संगीता देवी के नेतृत्व में संगम तट पर राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और गंगा मैया की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। इसके साथ ही 48 घंटे का अष्टयाम हरिकीर्तन भी आरंभ किया गया, जिसमें दूर-दराज़ से पहुंचे भक्तों ने भाग लिया।भक्तों ने बताया कि इस पावन अवसर पर गंगा स्नान और कीर्तन में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
