चार वर्षीय बालक के लापता होने का मामला, दो गिरफ्तार
।बालक की बरामदगी हेतु लगातार पुलिस की छापेमारी की जार है।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना क्षेत्र से एक चार वर्षीय बालक के लापता होने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दे की बच्चे की लापता होने के 36 घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक बच्चा पुलिस के हाथ से बाहर है। वहीं परिजनों ने बच्चे की बरामदगी के लिए नेशनल हाईवे एनएच 31 समेली चौक चौक पर सड़क जाम कर दिया।जिसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। और सड़क पर सभी लोग बैठकर बच्चों की बरामद की नारे लगाने लगे। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी पहुंचकर मामले को शांत कराया तथा जाम को हटवाया। तथा बालक की बरामदगी के लिए आश्वासन भी दिया।वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए कुर्सेला थानाध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुर्सेला थाना कांड संख्या–253/25 दर्ज की गई।पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर–02) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम में अंचल पुलिस निरीक्षक, कोढ़ा, थानाध्यक्ष कुर्सेला तथा तकनीकी टीम को शामिल किया गया है। टीम द्वारा बालक की बरामदगी के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति अपनाते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है।वहीं पुलिस इस घटना में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रहमदेव मलाकार (उम्र 52 वर्ष) पिता अशोक मलाकार तथा लुखरी देवी (उम्र 45 वर्ष) पति अशोक मलाकार, दोनों निवासी समेली थाना कुर्सेला जिला कटिहार के रूप में हुई है।सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूत्रों की मदद से दोनों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के जिनके आधार पर बालक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि बालक को शीघ्रता से सुरक्षित बरामद किया जा सके।
