June 27, 2026

जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में देर शाम तक चली मतगणना हुआ सम्पन्न

Read Time:4 Minute, 37 Second

कटिहार से पांचवीं बार तार किशोर प्रसाद बने विधायक ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र की आज देर शाम तक मतगणना कार्य संपन्न हो गया। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 8:00 बजे से बाजार समिति तीनगछिया परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुआ। सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना हाल की व्यवस्था की गई थी। जिले के कटिहार कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मत करना की व्यवस्था की गया।मतगणना को लेकर मतगणना स्थल के चारों तरफ आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती किया गया था।प्रमुख सड़क एवं गली की रोड को बैरियर लगाकर बांस का बल्ला लगाकर बंद कर दिया गया था। जिसके कारण आम लोगों को आवाजाही में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मतगणना केंद्र के आसपास विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का आने जाने का सिलसिला जारी रहा। संध्या होते ही बड़ी संख्या में सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारी कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के आसपास इकट्ठा होने लगे।मतगणना केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार तार किशोर प्रसाद पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुये। इनके विजय होने की खबर से एनडीए समर्थकों ने मतगणना केंद्र, विधायक आवास तथा कई चौक चौराहे पर अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। नव निर्वाचित विधायक तार किशोर प्रसाद ने कहा कि यह जीत हमारी जीत नहीं है। यह कटिहार विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीत है। प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार निशा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इशरत परवीन को पराजित कर दुसरी बार विधायक बन गई। लगातार दूसरी बार विधायक बनने से एनडीए समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। निशा सिंह की जीत की खबर सुनते ही प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मनोहर सिंह चौथी बार विधायक निर्वाचित हुये। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। बरारी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार विजय सिंह दोबारा विधायक निर्वाचित हुए हैं।विजय सिंह के दोबारा विधायक बनने से एनडीए समर्थकों में काफी खुशी है। समर्थक जगह-जगह अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। कदवा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी भारी मतों से विजय घोषित किए गये।दुलाल चंद्र गोस्वामी की जीत की खबर सुनते ही कदवा विधानसभा क्षेत्र में लोक खुशहाल है। जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के उम्मीदवार संगीता देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित कर विधायक निर्वाचित हुई है। कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार कविता पासवान दुसरी बार विधायक बनी है।

Previous post बरारी से जदयू प्रत्याशी बिजय सिंह निषाद हुए बिजयी
Next post मनिहारी से चौथी बार विधायक बने मनोहर सिंह, बधाइयों का तांता जारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial