June 26, 2026

मनिहारी से चौथी बार विधायक बने मनोहर सिंह, बधाइयों का तांता जारी।

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विजयी होने पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा है। प्रोफेसर नित्यानंद मंडल ने कहा कि अमदाबाद प्रखंड पहले बाढ़ प्रभावित इलाका था, लेकिन विधायक के कार्यकाल में यहां सड़कों का व्यापक विकास हुआ। उनकी कर्मठता, मृदुभाषी स्वभाव और जनता से जुड़ाव ही उनकी जीत का प्रमुख कारण है। वहीं निरंजन यादव ने उन्हें क्षेत्र का विकास स्तंभ बताया। प्रमुख प्रतिनिधि मो. अजहारुद्दीन, मुखिया जयप्रकाश यादव, पूर्व मुखिया राजीक हुसैन, पार्षद प्रतिनिधि मौसीम और आदित्य कुमार सिंह सहित कई लोगों ने विधायक को बधाई दी।

Previous post जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में देर शाम तक चली मतगणना हुआ सम्पन्न
Next post कदवा विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी बने विधायक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial