June 26, 2026

बरारी से जदयू प्रत्याशी बिजय सिंह निषाद हुए बिजयी

Read Time:1 Minute, 37 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही बरारी विधान सभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी बिजय सिंह निषाद की जीत की खुशी में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। परिणाम घोषित होते ही जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।बरारी बाजार से लेकर गांवों तक जश्न का माहौल बना रहा कार्यकर्ताओं ने गले मिलकर अपनी खुशी साझा की।जदयू के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं शिव प्रकाश गुप्ता,मनोज सिंह कुशवाहा,प्रदीप कुमार मंडल,शंभू महलदार,वरुण कुमार निषाद, क्षत्री चौधरी,सुशील चौधरी,सुरेश सिंह महलदार,जय प्रकाश गुप्ता,मुकेश चौधरी,मो०आशिफ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशी को बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक प्रत्याशी की नहीं,बल्कि बरारी की जनता की जीत है। लोगों का विश्वास और समर्थन ही इस ऐतिहासिक जीत का आधार बना। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में क्षेत्र के विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

Previous post कटिहार में एनडीए की आंधी, महागठबंधन ध्वस्त जिले की सात में छह सीटों पर एनडीए का कब्ज़ा
Next post जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में देर शाम तक चली मतगणना हुआ सम्पन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial