June 27, 2026

बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 48 Second

(हसनगंज डेस्क)

कटिहार -हसनगंज प्रखंड स्थित विद्या भारती चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को समर्पित था।कार्यक्रम में बच्चों के लिए म्यूजिक बॉल, नंबर नॉलेज, आउट-इन, सुई-धागा, जलेबी दौड़ और कबड्डी जैसी कई रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं और सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रतिस्पर्धा, एकता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन और उनके संदेशों से भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मो. अनवारूल हक, अमित कुमार, मो सहाबुद्दीन, रहमान आदि शिक्षक, तथा भाजपा प्रखंड महामंत्री गौतम कुमार, ज्योतिष कांत कुंवर, मुकेश श्रीवास्तव प्रकाश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous post बाल दिवस पर जयमाला शिक्षा निकेतन में बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति।
Next post आगजनी में दो घर जलकर राख, परिवार का सबकुछ खाक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial