June 27, 2026

बाल दिवस पर जयमाला शिक्षा निकेतन में बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति।

Read Time:2 Minute, 32 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बाल दिवस के शुभ अवसर पर जयमाला शिक्षा निकेतन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. के. सुमन ने दीप प्रज्वलित कर की।इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने वर्ग वन,”टू,थ्री,फोर,फाइव,सिक्स के बच्चों ने मनमोहक नृत्य,गीत,नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। वही सेवन और एआईट के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा और ऊर्जा से पूरा परिसर उत्साह से भर उठा।डॉ. एस. के. सुमन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने का दिन है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय हमेशा तत्पर रहेगा। साथ ही उन्होंने बच्चों को कहा जितना स्नेह आपको अपने माता पिता करते हैं। उससे कहीं ज़्यादा स्नेह आपके शिक्षक करते है, लेकिन दोनों के स्नेह में अंतर यह है। की माता पिता अंधा स्नेह करते है, लेकिन शिक्षक आँख खोलकर प्यार करते हैं अर्थात जब आप शिक्षकों के सभी आदेश,दिशा निर्देशों का पालन करते है तब उनका स्नेह मिलता है। कार्यक्रम में प्राचार्य अजय निराला एसेडमिक इंचार्ज रोशन शिक्षक बी के वर्मा,अशोक झा,अमित कुमार,जयंत चक्रभर्ती,नूर अख़्तर, कमरूल हक, मिथिलेश झा,मिथिलेश सिंह,कुमार सर, लोकनाथ लोकप्रिय, आनंजय सिंह, नेहा, मनीषा, मोनालिशा, सीमा, अन्नू श्री, खुशबू, सलोनी तथा अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। अंत में सभी बच्चों को मिठाई और उपहार वितरित कर बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

Previous post कदवा विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी बने विधायक
Next post बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial