June 27, 2026

आगजनी में दो घर जलकर राख, परिवार का सबकुछ खाक

Read Time:54 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड के बलुवा पंचायत अंतर्गत फुलवरिया चौक के पास अचानक आग लगने से बुनीया देवी के दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग कैसे लगी, इसका कारण पता नहीं हो पाया।वही बुनीया देवी ने बताया की अपनी बेटी के घर गई हुई थीं, जिससे घर पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि गाँव वालों ने फोन कर आग की जानकारी दी, लेकिन जब तक वे घर पहुँचीं, तब तक घर के अंदर रखा अनाज, कपड़ा, चावल सहित कुछ नगद रकम भी जलकर नष्ट हो चुका था।ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घरों और बड़े नुकसान से बचाव हो गया।

Previous post बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next post कुर्सेला शिव मंदिर के पास टैंकर की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत पुलिस जांच में जुटी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial