June 27, 2026

कुर्सेला में NH-31 पर टोटो-बुलेट भिड़ंत, सात सवारों से भरा टोटो पलटा; चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल।

Read Time:2 Minute, 21 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। हिंदुस्तान पेट्रोल पंप की ओर से जाम के बीच से निकलने की कोशिश कर रहे महिंद्रा इलेक्ट्रॉनिक टोटो को समेली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक बुलेट बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार आवाज के साथ टोटो सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में टोटो चालक समेत सात लोग सवार थे, जिनमें से चालक को गंभीर चोटें आई हैं।घायल टोटो चालक की पहचान मनोज दास, पिता स्वर्गीय वासुदेव दास, निवासी फुलवड़िया, जिला कटिहार के रूप में हुई है। वहीं बुलेट चालक अंशु कुमार, पिता स्वर्गीय चंदन कुमार यादव, निवासी पवई, जिला कटिहार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि अंशु अपने मित्र के साथ पवई से भागलपुर की ओर जा रहा था।टोटो में सवार यात्री टप्पू दास ने बताया कि बुलेट इतनी तेज रफ्तार में थी कि टोटो चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और सीधे आकर टक्कर लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सड़क से हटाकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही टोटो चालक को आगे थोड़ा सा स्थान मिला, उसने बिना पर्याप्त सावधानी के टोटो को गाड़ियों के बीच घुसा दिया। इसी दौरान बगल से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट बाइक टोटो से जा टकराई, जिसके बाद टोटो के संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया।

Previous post कदवा प्रखंड के चांदपुर ग्राम में चार दिवसीय कार्तिक महोत्सव प्रारंभ
Next post कुर्सेला थाना क्षेत्र में सुनसान घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के गहने और 50 हजार रुपये की चोरी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial