June 27, 2026

कदवा प्रखंड के चांदपुर ग्राम में चार दिवसीय कार्तिक महोत्सव प्रारंभ

Read Time:2 Minute, 52 Second

सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के सदस्य के साथ-साथ कदवा थाना की पुलिस भी तैनात।

प्रवीण कुमार(कदवा)

कदवा प्रखंड अंतर्गत चांदपुर ग्राम में चार दिवसीय कार्तिक महोत्सव प्रारंभ हो गया है। कार्तिक महोत्सव के अवसर पर आज रात्रि में कार्तिक स्थान पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया गया। पूजा में अधिवक्ता दामोदर झा ने पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना किया। पूजा में पंडित के वैदिक मित्रों के बीच विधिवत रूप से कलश स्थापना तथा हवन पूजन कर पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे। कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी चुन्ना सिंह, प्रेमचंद शरद, मुकेश सिंह,अजीत कुमार दास, कृपानंद झा, अरविंद सिंह,अमित पांडे,उदय सिंह,चंदन सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े हर्षो उल्लास वातावरण में कार्तिक महोत्सव मनाया जा रहा है।17 नवंबर की रात्रि विधिवत पूजा अर्चना किया गया। 18 नवंबर से 21 नवंबर तक किया महोत्सव चलेगा। महोत्सव स्थल पर भव्य मेला का लगाया गया है। मेला में मनपसंद दुकान, जादू के खेल, विद्युत चलित झूले, ब्रेक डांस, रशियन झूले,मौत का कुआं में मारुति कार एवं मोटरसाइकिल का रोमांस प्रदर्शन सहित मिठाई एवं खिलौने के दर्जनों दुकानें लगाई गई है। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस परिक्षेत्र में कार्तिक महोत्सव का बड़ा महत्व है। कटिहार,पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के साथ-साथ बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग इस महोत्सव में भाग लेने आते हैं। महोत्सव को लेकर गांव में जगह-जगह तौरण गेट लगाया गया है। गांव को आधुनिक विद्युत बल से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के सदस्य के साथ-साथ कदवा थाना की पुलिस भी तैनात किया गया है। 19 एवं 20 नवंबर को रात्रि जागरण का भव्य आयोजन भी किया गया है।

Previous post जदयू जिला महासचिव प्रदीप कुमार धोष ने प्राणपुर के विधायक निशा सिंह को दिया बधाई
Next post कुर्सेला में NH-31 पर टोटो-बुलेट भिड़ंत, सात सवारों से भरा टोटो पलटा; चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial