June 27, 2026

कुर्सेला में बड़ी बरामदगी: सोना-चांदी व नकदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पर कई आपराधिक मामले दर्ज

Read Time:3 Minute, 29 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र में चोरी के बढ़ते मामलों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना कांड संख्या 260/25, दिनांक 17 नवंबर 2025, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है।इस कांड की वादिनी मंजू देवी (उम्र 61 वर्ष), पति शंभू जयसवाल, साकिन जमाई टोला, थाना कुर्सेला द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मामले केछापेमारी में बड़ी सफलता मिली वहीं प्रेस वार्ता कर डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया किअनुसंधान एवं रेड के दौरान कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी । सूचना के आधार पर पुलिस ने संतोष कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता जयहिन्द सहनी, साकिन मलिनिया, थाना कुर्सेला के घर से 31.49 ग्राम सोना, 1,469.1 ग्राम चांदी तथा ₹2,43,000 (दो लाख तैंतालीस हजार रुपये) नकद बरामद किया। बरामद चांदी का वजन लगभग 1.469 किलोग्राम बताया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी1. पप्पू सहनी (उम्र 30 वर्ष), पिता स्व. बिहारी सहनी, साकिन बखरी वार्ड 27, थाना बखरी, जिला बेगूसराय2. संतोष कुमार (उम्र 29 वर्ष)3. मंतोष कुमार (उम्र 24 वर्ष), दोनों पिता स्व. जयहिन्द सहनी, साकिन मलिनिया वार्ड 3, थाना कुर्सेला, जिला कटिहारतीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।अपराधिक इतिहास भी आया सामनेगिरफ्तार आरोपियों में शामिल मंतोष कुमार पर पूर्व से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें—1. कुर्सेला थाना कांड संख्या 62/19, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, आरोप पत्र संख्या 119/19 दिनांक 07.09.192. कुर्सेला थाना कांड संख्या 221/22, धारा 379/34 IPC (परिवर्तित 379/411/34 IPC), आरोप पत्र संख्या 278/22 दिनांक 28.12.223. कुर्सेला थाना कांड संख्या 222/24, धारा 8(c)/21(b)/21(c) NDPS Act, आरोप पत्र संख्या 02/25 दिनांक 14.01.25डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बरामदगी में मिले सामानों के आधार पर चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश किया गया है वहीं अन्य आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Previous post कुर्सेला थाना क्षेत्र में सुनसान घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के गहने और 50 हजार रुपये की चोरी।
Next post पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएसपी रंजन कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी को किया सम्मानित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial