June 27, 2026

घोड़ों के आतंक से किसान परेशान, कई खेतों में फसलों का भारी नुकसान

Read Time:1 Minute, 48 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के धोबिनिया बैहियार में किसान इन दिनों घोड़ों के आतंक से काफी परेशान हैं। लगभग आधा दर्जन किसानों के खेतों में लगे मकई, केला और तंबाकू की फसल को घोड़ों के झुंड ने चरकर और उखाड़कर भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों में हताशा और निराशा का माहौल है।किसान प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनके एक बाघा खेत में बोई गई मकई की फसल को 10 से 12 की संख्या में घोड़े रात में आकर लगातार नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों से टिंकू कुमार, महेंद्र जायसवाल, अवधेश पासवान, लक्ष्मी पासवान, विजय जायसवाल, गोपाल जायसवाल और राजकुमार जायसवाल के खेतों में भी घोड़ों द्वारा उत्पात मचाया जा रहा है, जिससे सभी किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुंची है।किसान प्रदीप महलदार ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि ऐसे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द कब्जे में लिया जाए, ताकि किसानों की बची हुई फसल को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे स्थानीय प्रशासन को आवेदन भी देंगे।वहीं किसानों ने चिंता व्यक्त की कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आगे और बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Previous post एसपी शिखर चौधरी ने रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी को किया सम्मानित
Next post जिला पदाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारीयों को सम्मानित किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial