एसपी शिखर चौधरी ने रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी को किया सम्मानित
मासूम कुमारी ने आम लोगों की सुरक्षा और संरक्षण बेहद सहजता पूर्वक कर लेती है ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण तरीके एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर कटिहार एसपी शेखर चौधरी ने सम्मानित किया है। चुनाव में विधि व्यवस्था,सुदृढ़ रखने कर्तव्यनिष्ठा से निर्वाचन कार्यों एवं चुनाव को सफल रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान पुलिस पदाधिकारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौसम कुमारी 2014 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं। ये सरल स्वभाव की पुलिस पदाधिकारी हैं। ये अच्छे प्रशासिका भी हैं। इन्होंने आजमनगर थाना में महज चार माह तक कार्य कर अपने कर्तव्य निष्ठा का कुशल परिचय दिया। इनके कार्य शैली एवं लोगों को बेहद पसंद आया। इन्होंने समय में क्राइम कंट्रोल कर लेती हैं। विधि व्यवस्था संधारण समय पर कर लेती हैं। प्रो- पब्लिक के तहत आम लोगों की सुरक्षा और संरक्षण बेहद सहजता पूर्वक कर लेती है। जिसके कारण इनकी आम लोगों के बीच एक विश्वास का रिश्ता बन गया है। पुलिस महकमा में भी अपने कार्यों की चर्चा होती है।मासूम कुमारी को जुलाई 2024 में प्राणपुर प्रखंड के रोशना ओपी में थाना अध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया गया। योगदान के पश्चात ही इन्होंने थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पुलिस गस्त करने, सीमा पर चौकसी बरतने, थाना क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल करने में सफलता हासिल करने,कम समय में अधिक से अधिक मामले का निष्पादन करने ,थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त बनाए रखने जैसे कार्य कर अपनी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा का परिचय देती आ रही है। मासूम कुमारी ने चुनाव अवधि में दिन रात कड़ी मेहनत कर शांति पूर्ण मतदान कराने का कार्य की है। एसपी के द्वारा मासूम कुमारी को सम्मानित से पुलिस कर्मियों का हौसले को बुलंद हुआ है।
