November 8, 2026

मिर्चाईबाड़ी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, हरिद्वार से पहुंचीं देवी राधा किशोरी जी।

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मिर्चाईबाड़ी आईटीआई कॉलेज के सामने वार्ड पार्षद मनीष घोष के आवास के समक्ष बुधवार 26 नवंबर 2025 से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथावाचक देवी राधा किशोरी जी हरिद्वार से पधारकर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन करेंगी। मुख्य जजमान सुशील कुमार साह ने बताया कि राम प्रेरणा से आयोजित यह कार्यक्रम जनसहयोग से सफल होगा। आयोजन में वार्ड 5 के पार्षद सह भाजपा नेता मनीष घोष, बबन कुमार झा, चंदन रॉय, भीम कुमार, सोनू सिंह, प्रमोद महतो, चांद सिंह यादव, अमित कुमार गुप्ता, संतोष राय, रवि कुमार घोष व राजकुमार महाराज सहित कई लोग जुटे हैं।

Previous post प्राथमिक विद्यालय हालिमपुर में शौचालय नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को घर या गांव में जाना पड़ता है
Next post संविधान दिवस पर मनिहारी में नागरिक संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि, अंबेडकर चौक पर दीप प्रज्वलन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial