June 26, 2026

50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हत्या की आंशका पुलिस जांच में जुटी।

Read Time:2 Minute, 26 Second

बरारी (सुमन सोनी)

कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और रहस्यमयी मामला सामने आया है। जगदीशपुर पंचायत वार्ड संख्या 7 में लगभग 50 वर्षीय महिला की अज्ञात अपराधियों ने देर रात हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान महेश मंडल की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है, जिनका शव उनके ही घर के आंगन में संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार शोभा देवी घर में अकेले रहती थीं। उनका पति बाहर मजदूरी का काम करता है, जबकि बेटा पढ़ाई के लिए बाहर रहता है। घटना के समय भी शोभा देवी घर पर अकेली थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह पड़ोस में एक शादी समारोह में भोज खाने गई थीं और रात लगभग 9 बजे घर लौटी थीं। लेकिन जब बुधवार सुबह जब शोभा देवी काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं। तो पड़ोसियों और परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो शोभा देवी आंगन में मृत पड़ी थीं। यह दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों ने इस हत्या मामले का पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ 2 रंजन कुमार सिंह और बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घर के अंदर की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है,कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। इधर घटना के बाद पूरे इलाके में भय और मातम का माहौल है।

Previous post संविधान दिवस पर मनिहारी में नागरिक संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि, अंबेडकर चौक पर दीप प्रज्वलन।
Next post कुर्सेला NH-31 पर अहले सुबह दो ट्रकों में भीषण टक्कर, चालक–उपचालक बाल-बाल बचे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial