June 22, 2026

अमदाबाद में लापता नाबालिग का शव कुएँ से बरामद, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खट्टी भवानीपुर विनोदटोला स्थित एक कुएँ से लापता नाबालिग का शव बरामद किया गया। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रतवा थाना क्षेत्र के जगबंधु टोला निवासी चंदन सरकार ने अपने पुत्र के एक दिसंबर की शाम से लापता होने की शिकायत 2 दिसंबर को अमदाबाद थाने में दर्ज कराई थी।कांड संख्या 312/2025 के तहत जांच के दौरान पुलिस ने वादी के घर से करीब 200 मीटर दूर एक विद्यालय के शौचालय के पास स्थित कुएँ से शव निकाला। एफएसएल टीम की मौजूदगी में पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेजा। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई गई है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

Previous post इंडियन बैंक कुमारीपुर ने 75 ऋणचूककर्ताओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, 13 की गिरफ्तारी के निर्देश
Next post अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, प्रतिभाओं ने जीता सबका मन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial