June 22, 2026

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, प्रतिभाओं ने जीता सबका मन

Read Time:1 Minute, 34 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुधवार को कटिहार जिले में विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में जागरूकता और सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी उच्च विद्यालय कटिहार में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, संगीत और अन्य कलाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की सराहना पाई। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनिहारी अरविंद कुमार सिंहा मौजूद रहे।मनिहारी बुनियाद केंद्र में भी रंगोली, संगीत, खेल और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 40 दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को नगर उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार ने पुरस्कार वितरित किए। साथ ही 12 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी प्रदान की गई। उपमुख्य पार्षद ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। कार्यक्रम में सुशील कुमार, चिकित्सक श्रीमती अंशु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous post अमदाबाद में लापता नाबालिग का शव कुएँ से बरामद, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Next post बल्दियाबाड़ी में चचेरे भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कांड दर्ज कर शुरू की छापेमारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial