जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए गंभीर मारपीट प्रकरण में पुलिस ने तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता को फिर साबित किया है।बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि मामले से संबंधित कांड संख्या 342/25 के तहत लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विवाद में शामिल आरोपी लक्ष्मीपुर में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर-दबोचा।मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 118(2), 117(2), 109, 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन धाराओं में गंभीर चोट पहुंचाना, जानलेवा हमला, अपराध के लिए उकसाना, सार्वजनिक शांति भंग करने की साजिश जैसी कठोर आरोप शामिल हैं, जो इस विवाद की गंभीरता और हिंसक प्रकृति को दर्शाते हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी नूर मोहम्मद (55), उसके पुत्र मो. शकूर (20) और मो. यूसुफ (28) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार सक्रिय थी और आरोपियों के ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। गुप्त सूचना की पुष्टि होते ही तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव पर अंकुश लगा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद को हिंसक रूप देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए कानून का रास्ता अपनाएं और विवाद को बढ़ने से रोकने में सहयोग करें।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
