June 21, 2026

किसानों की हकमारी बर्दाश्त नहीं—प्रखंड प्रमुख बोली, खाद-बीज उपलब्धता पर कड़ी निगरानी।

Read Time:1 Minute, 45 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक शनिवार को किसान भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अन्नदाता किसानों की हकमारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने रवि मौसम में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक व कृषि उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए।प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही किसान सलाहकारों के माध्यम से आधुनिक तकनीक, कृषि उपकरण और कीट नियंत्रण संबंधी जानकारी लगातार दी जा रही है। अनुज्ञप्तिधारी विक्रेताओं को मूल्य सूची, उपलब्धता व अन्य जानकारी दुकान के बाहर प्रदर्शित करने तथा किसानों से शालीनता से व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कृषि विभाग के कर्मी व समिति सदस्य सहित लेखापाल रवि रंजन उपस्थित थे।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला में रसोईया के खाते में भेज कर सरकारी पैसा निकासी गवन का आरोप।
Next post जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial