एनएच-31 पर ट्रक की ठोकर से पानी बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप रविवार की दोपहर पानी बेच रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।घायल की पहचान राहुल कुमार 17 वर्ष, निवासी कुरसेला बस्ती, के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार एनएच-31 पर पानी बेचने का काम करता है। रविवार दोपहर बस स्टैंड पर पूर्णिया की ओर से एक बस पहुंची, तो वह सवारियों को पानी देने के लिए तेजी से उसकी ओर बढ़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और उसके पैर पर चक्का चढ़ाकर चालक फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।ट्रक चालक की तलाश में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।
Previous post
जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
