June 21, 2026

13 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता शिविर लगाया

Read Time:2 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार नालसा के जागरूकता कार्यक्रम को अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के आदेशानुसार कटिहार के गरभेली पंचायत के धुसमर गांव में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के प्रतिनियुक्ति टीम एवं एनजीओ सहयोग से गांव वालों एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में अधिवक्ता सह चीफ देव कुमार झा ने सीनियर सिटीजन के संरक्षण एवं विकास तथा मेंटेनेंस लिए उनको इस एक्ट के महत्व के संबंध में विस्तार पूर्वक बारी-बारी से एक्ट की जानकारी दी। उनके हितों के बारे में उन्हें जागरूक किया गया। एवं प्रतिनियुक्ति पारा विधिक स्वयं सेवक पवन कुमार के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सलाह जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के नालसा के इस जागरूकता कार्यक आदेशानुसार इस कानूनी जागरूकता उपस्थिति में शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। पारा विधिक स्वयं सेवक पवन कुमार के द्वारा उनके अधिकार एवं हितों की रक्षा के संबंध में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सलाह सहायता के बारे में तथा 13-12-2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। इससे मिलने वाली लाभ के बारे में बताया गया इस आयोजन को सफल संचालन में पवन कुमार पारा विधिक स्वयंसेवक की भूमिका सराहनीय रही।

Previous post प्राथमिक विद्यालय मनिहारी टोला कंटिया के छात्रों का सर्वांगीण विकास स्वच्छता अनुशासन गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला ग्राम में गबन का मामला तूल पकड़ा.
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial