June 21, 2026

प्राथमिक विद्यालय मनिहारी टोला कंटिया के छात्रों का सर्वांगीण विकास स्वच्छता अनुशासन गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन

Read Time:5 Minute, 28 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत कंटिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मनिहारी टोला कंटिया के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुसीबुल्लाह तबरेज प्रत्येक दिन स-समय विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालय के सफाई कर्मी के द्वारा स्वयं खड़े होकर विधालय परिसर तथा शौचालय की साफ सफाई करवाते हैं।प्रधानाध्यापक मोहम्मद मसीबुल्लाह तबरेज ने बताया कि विद्यालय की स्थापना 2007 में हुई है। विद्यालय 20 डिसमिल जमीन पर 6 कमरे का दो मंजिला भवन है। विद्यालय में कुल 197 छात्र छात्रा नामांकित है। विधालय में कुल आठ शिक्षक पदस्थापित है। जिसमें शिक्षक कृष्णानंद,मो0 अबुल कासिम,मो0अजमल नूर,काजल कुमारी,सरिता कुमारी,आरती कुमारी,कोमल हैं।प्रधानाध्यापक मोहम्मद मसीबुल्लाह तबरेज छात्र छात्राओं की उपस्थिति बरकरार रखने के लिए स्वयं तथा शिक्षकों के साथ पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर अविभावकों से मुलाकात कर अनियमित छात्र छात्राओं को प्रति दिन विधालय भेजने के लिए अविभावकों को प्रेरित करते हैं।जिसका परिणाम है कि इस विधालय में उपस्थिति प्रति दिन काफी अच्छी रहती है। एवं प्रधानाध्यापक प्रति दिन छात्र उपस्थित पंजी का अवलोकन भी करते हैं। और जो छात्र छात्राएं अनुपस्थित पाए जाते हैं। उन छात्रों के घर स्वयं जा कर अविभावकों को उन अनियमित छात्रों को नियमित रूप से विधालय भेजने के लिए प्रेरित करते हैं। विधालय में वर्ग एक के छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए साफ सुथरा एवं आकर्षक दरी तथा वर्ग दो से पांच तक के छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए बैंच डेक्स उपलब्ध है। इस विधालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका प्रति दिन स-समय विद्यालय उपस्थित हो कर समय सारणी के अनुसार चेतना सत्र के पश्चात नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य करते हैं।इस विधालय के सभी छात्र साफ सुथरे पोशाक में विद्यालय उपस्थित होते है। विधालय की व्यवस्था देखने से लगता है कि यह कोई प्राईवेट विधालय है। जहां सभी छात्र अनुशासित होकर पठन-पठान के लिए विधालय आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मनिहारी टोला कंटिया में इतनी बेहतरीन तरीके से विद्यालय का संचालन प्रधानाध्यापक करा रहे हैं।इस व्यवस्था को बनाये रखने में विधालय प्रधानाध्यापक को श्रेय जाता है। विधालय की व्यवस्था तथा पठन पाठन, अनुशासन,छात्रोपस्थिति,छात्रों की शैक्षणिक विकास की चर्चा आसपास के क्षेत्र में भी खूब हो रही है। विधालय प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक विभागीय आदेश का अक्षरशः स- समय पालन करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। प्रधानाध्यापक मुसीबुल्लाह तबरेज ने बताया कि स्टूडेंट डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्राओं का शैक्षणिक डाटा के अलावा संपूर्ण डाटा को अपलोड किया जा चुका है। विधालय में अध्ययन रत छात्रए छात्राओं ने बताया कि हमें प्रत्येक दिन मीनू के अनुसार ही प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मध्याह्नान भोजन कराया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस विधालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुसीबुल्लाह तबरेज विधालय के लिये सुबह से शाम तक समर्पित भाव से विधालय का कार्य करते है। प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन सुव्यवस्थित एवं नियमित रूप से कराए जाने से अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। कई अभिभावकों ने बताया कि इस तरह के प्रधानाध्यापक विद्यालय में रहने से गांव में शैक्षणिक माहौल बन रहा है। छात्र-छात्राएं विद्यालय के अलावा घर पर भी अनुशासित ढंग से रह रहे हैं।

Previous post दिल्ली में एसआइआर के खिलाफ महा रैली की तैयारी तेज कटिहार से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता होंगे रवाना
Next post 13 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता शिविर लगाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial