June 21, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला ग्राम में गबन का मामला तूल पकड़ा.

Read Time:2 Minute, 41 Second

जांच में पाए जाने पर अनुशास्मित कार्रवाई कि जाएगी जिला शिक्षा पदाधिकारी।

सुशासन की सरकार में लूट की छूट किसी को नहीं है जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी विधायक।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला ग्राम में दो साल से सफाईकर्मी नहीं रहने के बावजूद उसके नाम पर भेजी जा रही सरकारी सैलरी को रसोइया के खाते में स्थानांतरित कर निकासी करने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। सोमवार को कुर्सेला शिक्षा पदाधिकारी शांतनू कुमार ठाकुर ने इस संदर्भ में समधिन एनजीओ के विरुद्ध जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि विद्यालय के सफाईकर्मी का सरकारी मानदेय एनजीओ के द्वारा रसोइया के बैंक खाते में भेजकर निकासी का मामला प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है। जांच में पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार यादव ने प्रधानाध्यापक पर सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मामले के तूल पकड़ते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी तक ने संज्ञान लेते हुए जांच का निर्देश दिया है।खबर को दार्जिलिंग एक्सप्रेस अखबार और पब्लिक न्यूज 24 में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद शिक्षा विभाग अब पूरे मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है। वही इस संबंध में बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।सुशासन की सरकार में लूट की छूट किसी को नहीं है।अगर ऐसा मामला जांच में पाया जाता है तो पैसा रिकवरी किया जाएगा और कार्रवाई कराई जाएगी।।

Previous post 13 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता शिविर लगाया
Next post अतिक्रमण खाली करवाने को लेकर एसडीएम ने किया वैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial