June 21, 2026

कुरसेला स्टेशन परिसर में स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा।

Read Time:2 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला स्टेशन परिसर में सोमवार को स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक पंकज कुमार जायसवाल ने किया। जिसमें स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य तथा रेल कर्मचारी उपस्थित हुए। बैठक में सभी के बीच प्रस्ताव लिया गया कि कुरसेला स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों का उच्चीकरण तथा पक्कीकरण किया जाए। प्लेटफार्म पर बने सभी शौचायलयों का नियमित साफ सफाई करवाया जाए।स्टेशन के बाहर प्लेटफार्म संख्या एक की तरफ से समपार फाटक संख्या 8 सी तक एप्रोच रोड को कालीचरण ,पक्की कारण समतलीकरण किया जाए। प्लेटफार्म संख्या 2 तथा 3 से बाजार की ओर जाने के लिए एफओबी के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सीमांचल एक्सप्रेस तथा अवध आसाम एक्सप्रेस का कुरसेला स्टेशन पर ठहराव दिया जाए। संपर्क फाटक संख्या 7 सी के दोनों और एप्रोच रोड काफी जर्जर है इसकी मरम्मती करवाया जाए । पूछताछ काउंटर की व्यवस्था की जाए ।कुरसेला से बिहारीगंज रेल लाइन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करवाया जाए तथा प्रत्येक तीन महीनों पर स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक करवाई जाए आदि एजेंडा इस बैठक में शामिल किया गया। मौके पर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य रितेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप ,पवन सिंह ,गौतम महतो ,दिनेश्वर मंडल, वरीय निरीक्षक रविकांत कुमार, मु.वा.लि. नरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Previous post ठंड से ठिठुर रही निस्सहाय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने दिया कम्बल
Next post विमला देवी प्राथमिक विद्यालय उत्तर टोला भर्री छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial