June 21, 2026

ठंड से ठिठुर रही निस्सहाय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने दिया कम्बल

Read Time:1 Minute, 45 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बढ़ती ठंड के बीच कुर्सेला थाना परिसर में एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब निस्सहाय बुजुर्ग महिला की मदद के लिए थाना के दो दरोगा आगे आए। मंगलवार को कुर्सेला थाना में एक बुजुर्ग महिला पहुंची और दरोगा सुनील कुमार से कहा कि कड़ाके की ठंड में तन ढकने के लिए उसके पास कोई चादर नहीं है। रात के समय ठंड में किसी तरह गुजारा करना पड़ता है और उम्र के इस पड़ाव में ठंड बर्दाश्त नहीं होती।महिला की पीड़ा सुनते ही दरोगा सुनील कुमार और दरोगा राजीव रंजन ने तुरंत मानवता की मिसाल पेश की। दोनों अधिकारियों ने बिना देर किए अपने निजी खर्च से बाजार से कम्बल खरीदकर बुजुर्ग महिला को भेंट स्वरूप प्रदान किया। कम्बल पाकर वृद्ध महिला की आंखों में राहत और खुशी साफ झलक रही थी।दोनों दरोगाओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर महिला कभी भी निःसंकोच थाना आकर मदद मांग सकती है। उनके इस कार्य की प्रशंसा पूरे थाना परिसर में की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने दोनों दरोगाओं के इस कदम को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे पुलिस-जन विश्वास और मजबूत होता है।

Previous post पदमपुर में छह महीने से गिरा ट्रांसफार्मर, किसानों का फूटा आक्रोश ।
Next post कुरसेला स्टेशन परिसर में स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial