June 21, 2026

पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Read Time:1 Minute, 53 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

गर्भवती महिलाओं को जांच करते चिकित्सक कुरसेला न्यूज़ कटिहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमर लाल की देखरेख में किया गया, जिसमें कुल 59 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।डॉ. अमर लाल ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा यह महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है, जो सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक माह की 9, 15 एवं 21 तारीख को शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की प्रसव की जांच की जाती है।शिविर के दौरान महिलाओं का रक्त समूह परीक्षण, एचआईवी जांच, ब्लड शुगर समेत अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल जांचें की गईं। साथ ही सभी लाभार्थियों को अल्पाहार भी उपलब्ध कराया गया।मौके पर बीएचएम मुकेश कुमार, सुनील साह, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व एवं स्वस्थ नवजात सुनिश्चित करना बताया गया।

Previous post कुरसेला में देर रात सघन पैदल गश्ती, पुलिस की मौजूदगी से चोर-उचक्कों में हड़कंप
Next post एनएच-31 और एसएच-77 के किनारे अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial