कुरसेला में देर रात सघन पैदल गश्ती, पुलिस की मौजूदगी से चोर-उचक्कों में हड़कंप
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरसेला बाजार, अयोध्या चौक सहित आसपास के चौराहा, गली-मोहल्लों में देर रात्रि शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने सघन पैदल गश्ती अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ देर रात तक क्षेत्र में पैदल गश्त करते नजर आए।गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा बाजार, चौक-चौराहों और आवासीय इलाकों में लगातार भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की सक्रियता से चोर-उचक्कों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ले रहे हैं। बताया गया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।रात्रि गश्ती का उद्देश्य चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। वहीं पुलिस आम जनता से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।देर रात्रि पुलिस की सघन पैदल गश्ती से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित गश्ती से आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
