June 21, 2026

विभिन्न विद्यालयों में एमडीएम की जांच, समय पर भोजन देने का निर्देश

Read Time:1 Minute, 46 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को प्रखंड मध्याह्न भोजन प्रभारी संजय पासवान द्वारा विद्यालयों में बन रहे मध्यान भोजन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय देवीपुर, प्राथमिक विद्यालय कमलाकानी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरलाही का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में मध्यान भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं भोजन वितरण की व्यवस्था की जांच की गई। एमडीएम प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि मध्यान भोजन में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है या किसी तरह की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। एमडीएम प्रभारी ने बताया कि विद्यालयों में बन रहे मध्यान भोजन की समय-समय पर जांच की जाती है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो।

Previous post कुर्सेला नगर पंचायत वार्ड 10 में नगर वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर
Next post 13 दिसंबर को नवोदय विद्यालय प्रवेश 2026 का परीक्षा की तैयारी पूरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial