13 दिसंबर को नवोदय विद्यालय प्रवेश 2026 का परीक्षा की तैयारी पूरी
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर से आधा दर्जन परीक्षार्थी देंगे : प्रधानाध्यापक।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
आगामी 13 दिसंबर से नवोदय विद्यालय प्रवेश 2026 का परीक्षा होना तय है। जिसकी तैयारी कर ली गई है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं को परीक्षा प्रवेश पत्र मिल चुका है। सरकारी विद्यालय के द्वारा अपने-अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र दे दिया गया है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं 13 दिसंबर को कटिहार शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे। जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर के प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि इस विद्यालय से आधा दर्जन छात्र नवोदय प्रवेश परीक्षा 2026 में भाग ले रहे हैं। जिसमें मयंक कुमार,सत्यम कुमार, देव कुमार, आयुष कुमार,लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी शामिल हैं।सभी छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल, शिक्षक मिथिलेश कुमार,मनोज कुमार राय,आनंद यादव,ओमप्रकाश प्रजापति ने परीक्षा प्रवेश पत्र दे दिया। प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि नवोदय विद्यालय में एडमिशन के नियम मुख्य रूप से आयु सीमा कक्षा 6 के लिए 10-12 साल और 9वीं के लिए 13-15 साल, उसी जिले में पढ़ाई ग्रामीण कोटा (75% सीटें), SC/ST/OBC/लड़कियों/विकलांगों के लिए आरक्षण और परीक्षा पास करने पर आधारित हैं। जिसके लिए कक्षा 5वीं या 8वीं पास होना ज़रूरी है और आवश्यक दस्तावेज़ जैसे जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र आदि जमा करने होते हैं। कक्षा 6 के लिए मुख्य नियम:आयु: प्रवेश के वर्ष में 1 मई तक 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए।शिक्षा: छात्र को शैक्षणिक सत्र में मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 पास करनी होगी और उसी जिले का होना चाहिए जहाँ JNV है। ग्रामीण कोटा: 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जिन्हें कक्षा 3, 4, 5 उसी जिले के ग्रामीण स्कूल में पढ़नी होती हैं।शिक्षा: उसी जिले के सरकारी/मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 पास करना ज़रूरी है जहाँ JNV है.आरक्षण इस प्रकार है ग्रामीण: 75% सीटें.लड़कियां: 33% सीटें आरक्षित.SC/ST/OBC: जनसंख्या के अनुपात में सीटें आरक्षित,विकलांग: 3% सीटें आरक्षित जन्मतिथि का प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड),निवास प्रमाण पत्र,ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र,कक्षा 5वीं/8वीं की मार्कशीट और पास होने का प्रमाण,जाति प्रमाण पत्र,परीक्षा यह एक चयन परीक्षा है जो CBSE द्वारा डिज़ाइन की जाती है और गैर-मौखिक होती है।मेरिट लिस्ट जिले और ब्लॉक स्तर पर बनती है।
