June 21, 2026

सरसों की फसल पर कीटों का प्रकोप, किसान चिंतित

Read Time:1 Minute, 40 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में इस वर्ष सरसों की खेती बड़े पैमाने पर की गई है। ढेरुआ पंचायत स्थित फरही गांव के सरसों में इन दिनों फसल पर कीटों के हमले का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण किसान परेशान हैं। फसल बचाने के लिए किसान लगातार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसान मो रकीब, राजेश यादव, संजय यादव, अनिल यादव सहित आदि दर्जनों ने बताया कि कीट लगने से पौधे से पत्ते झड़ने व पैदावार कम होने का खतरा बढ़ गया है। खुदरा दुकानदार से कीटनाशक और विटामिन दवाई लाकर फसलों में छिड़काव किया जा रहा हैं। इससे फसल की कीट के प्रकोप से बचेगा और फसल का बढ़वार भी तेजी बढ़ेगा। किसानों ने कहा कि सरसों की फसल में करीब दो बार दवाई का छिड़काव करना पड़ता हैं। बाजारों से महंगा दवाई लेना पड़ता हैं खेती किसानी में अच्छा लगत लग जाता हैं। समय पर खाद और पानी की आवश्यकता पड़ता हैं। ऐसे में उन्होंने कृषि विभाग से क्षेत्र में फसल का निरीक्षण करने तथा उचित सलाह देने की मांग की है, ताकि समय पर सही जानकारी मिल सके और फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

Previous post नपं बारसोई में 49 लाख रुपए मुल्य से बनने वाले दो योजनाओं का मुख्य पार्षद ने किया शिलान्यास।
Next post जिला परिवहन विभाग ने वाहनों के जाँच अभियान में 3.34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial