June 21, 2026

विधायक निशा सिंह से कटिहार की महिला शिक्षिकाओं ने औपचारिक वार्ता किया।

Read Time:2 Minute, 26 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

विधानसभा क्षेत्र की प्राणपुर विधायक निशा सिंह से कटिहार की महिला शिक्षिकाओं ने औपचारिक वार्ता की। इस वार्ता में शिक्षिकाओं ने उन्हें उनकी जीत के लिए बधाई देते हुए उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया एवं उन्हें एक आवेदन सौंपा जिसमें शिक्षिकाओं ने अपने ज्वलंत एवं मार्मिक पक्ष को रखा। ट्रेन टाइम पर चर्चा करते हुए शिक्षिकाओं ने गुजारिश की कि तेलता और जोगबनी एक्सप्रेस का समय भी ठीक किया जाए। तेलता पैसेंजर का समय पूर्व भांति प्रात: आठ बजे प्रस्थान तथा शायं काल में 5:30 बजे कटिहार आगमन किया जाए तथा जोगबनी सिलीगुड़ी टाउन को 7:30 अथवा 8:30 बजे प्रस्थान किया जाए। जिससे वे अपने कार्य का निर्वहन ससमय कर सके। उन्होंने बताया कि उनकी पोस्टिंग उनके आवास से काफी दूर हुई है जिससे उनकी निजी एवं कार्य क्षेत्र दोनों प्रभावित हो रहे हैं। यातायात व्यवस्था भी काफी दुष्कर है। छः घंटे की ड्यूटी में नित वे तेरह से चौदह घंटे बीताकर घर लौटती है और महिला होने के कारण रास्ते में असुरक्षा का भय भी बना रहता है। इसलिए उनकी पोस्टिंग उनके आवास से पांच से दस किलोमीटर की दूरी पर किया जाए। इन सभी मुद्दों पर विधायक महोदया ने आश्वासन दिया कि वे ट्रांसफर पोस्टिंग की बात शिक्षा मंत्री तक पहुंचाएंगी और महिलाओं की स्थिति को समझते हुए उनके पक्ष में उन्होंने अपनी सकारात्मक सोच रखी। इस वार्ता में प्रधान शिक्षक श्रीमती रिंकू पासवान, मधु कुमारी, रेखा कुमारी, ऋतु सिंह, पुनीता कुमारी, सोनी कुमारी, वंदना कुमारी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Previous post हसनगंज में श्रीमद् भागवत कथा से गांव-गांव में बही आध्यात्मिक धारा।
Next post कुरसेला के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial