June 21, 2026

कुरसेला के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 38 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को स्वास्थ्य विभाग, कटिहार के सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र नाथ सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाइयों के स्टॉक, ओपीडी संचालन सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की।सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous post विधायक निशा सिंह से कटिहार की महिला शिक्षिकाओं ने औपचारिक वार्ता किया।
Next post बरारी प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण में पहुंचे डिएम, दिया निर्देश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial