हसनगंज में श्रीमद् भागवत कथा से गांव-गांव में बही आध्यात्मिक धारा।
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर आसपास के गांवों का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रस से सराबोर हो गया है। कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसने आस्था की अद्भुत मिसाल पेश की।वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री प्रेमानंद पितांबर परमेश्वर महाराज की अमृतवाणी में डूबे श्रद्धालु भक्ति और ज्ञान का रसपान करते नजर आए। उन्होंने भागवत कथा की महिमा बताते हुए कहा कि भागवत कथा से मनुष्य को ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है, जिससे अंतर्मन का अज्ञान दूर होता है और दुर्गुणों का नाश होता है। इससे मानव जीवन का कल्याण संभव होता है। कथावाचक ने कहा कि जहां नियमित रूप से भगवान का नाम लिया जाता है, वहां सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। दुखों से मुक्ति का एकमात्र मार्ग ईश्वर का भजन-कीर्तन है। उन्होंने कहा कि संसार और ईश्वर—दोनों की आशा एक साथ संभव नहीं है, क्योंकि संसार नाशवान है और भगवान अविनाशी। भागवत कथा के फल को समझाते हुए उन्होंने कहा कि भागवत स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है। जिस घर में भागवत गीता और रामायण नहीं होती, वह घर अधूरा होता है। भागवत कथा पापों से मुक्ति का सरल और श्रेष्ठ मार्ग है। भगवान किसी विशेष मंदिर में नहीं, बल्कि श्रद्धालु के हृदय में प्रकट होकर दर्शन देते हैं—बस आवश्यकता है सच्ची श्रद्धा और भक्ति की। उन्होंने बताया कि जो भक्त एकाग्रचित होकर कथा का रसपान करते हैं, उन्हें सांसारिक बंधनों से मुक्ति प्राप्त होती है। भागवत कथा के माध्यम से जीवन के महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और नैतिक संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
