June 21, 2026

जिला परिवहन विभाग ने जांच अभियान में वाहन चालक एवं स्वामियों को रिफ्लेक्टिव टेप लगाने हेतु किया जागरूक

Read Time:3 Minute, 54 Second

विशेष जांच अभियान में 116000 का जुर्माना लगाया: जिला परिवहन पदाधिकारी।

प्रवीण कुमार( कटिहार)

कटिहार जिला अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की संख्या एवं उनसे होने वाली मृत्यु या गंभीर चोटों की प्रवृत्ति में कमी लाने हेतु विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं का क्रियान्वयन परिवहन विभाग कटिहार द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए हेलमेट जांच,सीट बेल्ट जांच, प्रदूषण,फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, खतरनाक ड्राइविंग आदि की जांच किया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी सुवीर रंजन ने बताया कि इस क्रम में विभागीय निर्देशानुसार तृतीय सप्ताह में आज जिले के सुर तुलसी कॉलेज चौक, मनिया चौक तथा कटिहार पूर्णिया रोड पर वाहनों का जांच अभियान चलाया गया। आज के जांच अभियान में विशेष रूप से वाहन चालक एवं स्वामियों को रिफ्लेक्टिव टेप हेतु जागरूक किया गया। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में 27 वाहनों जिसमें ई-रिक्शा,टेंम्पू, पिकअप ट्रैक्टर आदि वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।इस अभियान में परिवहन विभाग के अपर जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, मोटरयान निरीक्षक राहुल कुमार, त्रिपुरारी कुमार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक विक्रांत उपाध्यक्ष, मोहम्मद मुकीम अंसारी, शशिकांत कुमार, सुश्री दीपा भारती, सुश्री चांदनी दीक्षित एवं पल्लवी पुष्प द्वारा लगभग 345 वाहनों की जांच की गई।जिसमें हेलमेट न पहनने वाले दो चक्का वाहन स्वामी से कुल 59 वाहनों में 59000 रुपये,चार चक्का वाहन स्वामी द्वारा सीट बेल्ट न लगने पर 13 वाहनों से कुल 13000 रुपए तथा अन्य अपराध ओवरलोड, वाहन प्रदूषण, इंश्योरेंस, प्रेशर हॉर्न, प्राइवेट वाहनों पर वीआईपी स्टीकर, लहरिया कट और एवं स्टंटबाजी आदि वाहनों से कुल 44,600 जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार विशेष जांच अभियान में 116000 का जुर्माना लगाया गया। वहां जांच के इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुविधाजन द्वारा आम नागरिकों से अपील किया कि वह वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें सड़क पर लेने डीसी क्लीन का पालन वर्किंग साइट ड्राइविंग तथा अनाधिकृत रूप से रेड ब्लू स्ट्रब लाइट एवं हॉर्न का इस्तेमाल तथा लहरिया कट एवं स्टैंड बड़ी नहीं करने का भी अनुरोध किया गया साथ ही सभी वाहन स्वामी से यह भी अपील किया गया कि वह अपने वाहनों में रिफ्लेक्टिव स्टेप लगवाना सुनिश्चित करें ताकि कुहासे में सड़क पर चलने वाले वाहनों को वाहन चलाने में परेशानी ना हो।

Previous post प्रधानाध्यापिका रेहाना खातून विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अनुशासित करने के दिशा में सजग एवं सचेष्ट रहती हैं
Next post आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से बढ़ी नाराजगी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial