दैनिक अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला मामले में आरोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना में नामजद आरोपियों के खिलाफ पत्रकार ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी *दार्जिलिंग एक्सप्रेस|कुर्सेला* कुर्सेला के दैनिक अखबार के पत्रकार राजशेखर जयसवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बुधवार को तीनआरोपी ने कटिहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के आत्मसमर्पण की खबर से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।बताया जाता है कि कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसेला चौक स्थित स्टेट हाईवे पर बीते शुक्रवार को पत्रकार राजशेखर जयसवाल पर जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आवेदन में जान मारने की नीयत से मारपीट, गाली-गलौज और हथियार से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। पीड़ित पत्रकार ने अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति के इशारे पर तीन लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने नगर पंचायत से जुड़े लोगों को अपराधी प्रवृत्ति का बताते हुए कहा कि ये लोग पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुके हैं। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की और गला दबा दिया, जिससे उनका दम घुटने लगा। इसी दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही कुरसेला पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस दबिश बढ़ने पर आखिरकार तीन आरोपी ने कटिहार न्यायालय में पेश होकर आत्मसमर्पण कर दिया।गौरतलब है कि इस मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार ने स्थानीय पुलिस से लेकर जिला पुलिस और पूर्णिया आईजी तक से आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाई थी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के छापामारी कर रही है।
