बेतोना गांव का सामुदायिक भवन जर्जर, ग्रामीणों में आक्रोश
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत बेतोना गांव में स्थित सामुदायिक भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है। भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिससे इसका उपयोग करना अब असुरक्षित हो गया है। भवन की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में सरकार और संबंधित विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीण कन्हैया कुमार, बिहारी मंडल, शत्रुघ्न मंडल सहित अन्य लोगों ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व इस सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था। भवन बनने के बाद गांव में शादी-विवाह, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलती थी। हालांकि समय के साथ उचित देखरेख नहीं होने के कारण भवन की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। दो कमरों वाले इस भवन की छत, दीवारें और फर्श क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे इसका उपयोग अब संभव नहीं रह गया है। भवन की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए दूर-दराज के स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सामुदायिक भवन की शीघ्र मरम्मत कराई जाए या नए सिरे से इसका निर्माण कराया जाए। ताकि गांव के लोग पुनः इसका लाभ उठा सकें।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
