June 21, 2026

बलरामपूर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन पूल निर्माण का किया मांग।

Read Time:2 Minute, 2 Second

(डेस्क कटिहार)

AIMIM मिथिलांचल संगठन प्रभारी जनाब वक़ार सिद्दीकी के साथ बलरामपुर विधानसभा के विभिन्न इलाकों में स्थित घाटों पर पुल निर्माण की गंभीर समस्या को लेकर वेस्ट बंगाल (PWD) की सेक्रेटरी अंतरा आचार्य (IAS) से महत्वपूर्ण मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान क्षेत्र की जनता को वर्षों से हो रही दिक्कतों को सामने रखते हुए पुलों के शीघ्र निर्माण के लिए एक विस्तृत लिखित रिप्रेज़ेंटेशन सौंपा गया।इन घाटों पर पुल न होने की वजह से स्थानीय लोगों, किसानों, मज़दूरों, छात्रों और बीमारों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे जान-माल का ख़तरा बना रहता है।इंशाअल्लाह, पुल निर्माण के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में बिहार सरकार और केंद्र सरकार के संबंधित विभागों को भी रिप्रेज़ेंटेशन दिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द पुलों का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। AIMIM सिर्फ़ चुनावी वादों की राजनीति नहीं करती, बल्कि लिखित रूप में मांगें रखकर और ज़मीनी स्तर पर संघर्ष करके काम करने में यक़ीन रखती है। पार्टी हमेशा अवाम के बीच रहकर उनकी आवाज़ बनती रही है और आगे भी जनता की खिदमत, हक़ और भलाई के लिए पूरी मजबूती और ईमानदारी के साथ काम करती रहेगी।

Previous post न्याय मित्र एवं पंचायत सचिवों के लंबित मानदेय भुगतान के शीघ्र भुगतान के लिए डीएम को सौंपा स्मार पत्र
Next post ग्रामीण विकास मिशन संस्था ने विधवा महिला की बेटी की शादी में किया सहयोग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial