June 21, 2026

न्याय मित्र एवं पंचायत सचिवों के लंबित मानदेय भुगतान के शीघ्र भुगतान के लिए डीएम को सौंपा स्मार पत्र

Read Time:1 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार जिला के न्याय मित्र एवं पंचायत सचिवों के लंबित मानदेय/भुगतान के शीघ्र भुगतान के संबंध में डीएम आशुतोष द्विवेदी को स्मार पत्र सौंपा। पत्र में जिक्र किया है कि हम कटिहार जिला में कार्यरत सभी न्याय मित्र एवं पंचायत सचिव आपके संज्ञान में यह लाना चाहते हैं कि हमलोगों का मानदेय/भुगतान विगत काफी समय से लंबित है। नियमित रूप से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बावजूद भुगतान लंबित रहने के कारण हम सभी को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।न्याय मित्र एवं पंचायत सचिव ग्राम कचहरी एवं पंचायत स्तर पर शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु समय पर मानदेय/भुगतान अत्यंत आवश्यक है। भुगतान में विलंब होने से कार्य प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है।अतःकरबद्ध प्रार्थना है कि हमारे लंबित मानदेय/भुगतान की स्थिति की समीक्षा कराते हुए संबंधित विभाग/कार्यालय को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, ताकि समस्त न्याय मित्र एवं पंचायत सचिवों का भुगतान शीघ्र कराया जा सके।

Previous post खनूआ गांव में ईदगाह निर्माण की नींव रखी गई
Next post बलरामपूर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन पूल निर्माण का किया मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial