रेडक्रोस सोसाइटी ने टिकैली गाँव के निःसहाय लोगों के बीच किया कम्बल वितरण ।
कटिहार (प्रवीण कुमार)
अचानक बढ़ी हाड़ काँपती ठंड के कहर ने समाज के अंतिम पंक्ति मे गुजर बसर कर रहे लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व मे आज डंडखोड़ा प्रखंड के टिकैली गाँव के निःसहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। वितरित करते हुए डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि शीतलहरी के प्रकोप से सभी वर्ग के लोगों का जीना मुहाल है। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में समाज के वंचित लोगों की देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गांव के 60 लोगों मे ज्यादातर विधवा एवं विकलांग महिलाओ के बीच कंबल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ठंड में 1000 से अधिक कंबल वितरित किया जाता है। अबतक 200 से ज्यादा कंबल वितरित किया जा चुका है। मौके पर सह सचिव विवान सरकार एवं प्रबंध समिति सदस्य देवराज शर्मा,पुरुषोत्तम मोदी के साथ अमित जायसवाल विक्की उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि इस ठंड में जहां लोग रजाई से निकल नही रहे वहाँ संस्था के सदस्यों ने निःसहाय लोगों की सुधि ली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य गांव चिन्हित कर और कंबल वितरित किया जाएगा।पंचायत समिति सदस्य सूरज साह ने लाभूकों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में मदद की ताकि सही एवं जरूरतमंद तक सहयता मिल सके। इस मौके पर बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सबों ने रेडक्रॉस का धन्यवाद दिया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
