June 20, 2026

किशनगंज में ऑर्गेनिक फार्मिंग पर 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का तीसरा दिन संपन्न।

Read Time:1 Minute, 57 Second

(किशनगंज डेस्क)

डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में गोइंग टू स्कूल के सहयोग से आयोजित 5 दिवसीय आवासीय ऑर्गेनिक फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन 26 प्रतिभागियों को प्रायोगिक सह व्यावहारिक भ्रमण कराया गया।इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल सभी युवाओं को ऑर्गेनिक फार्मिंग से होने वाले लाभ, मिट्टी की जांच की प्रक्रिया तथा पर्यावरण संरक्षण में जैविक खेती की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।गोइंग टू स्कूल किशनगंज के प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किशनगंज जिले के 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं एवं युवतियों के लिए आयोजित किया गया है, जो पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि गोइंग टू स्कूल संस्था न केवल प्रशिक्षण प्रदान करती है, बल्कि युवाओं को उनके व्यवसाय की शुरुआत और आगे बढ़ाने में भी सहयोग करती है।कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है।

Previous post रेडक्रोस सोसाइटी ने टिकैली गाँव के निःसहाय लोगों के बीच किया कम्बल वितरण ।
Next post बालूगंज शेरवाली टोला के 600 घरों को मिलेगी मुख्य सड़क से सीधी कनेक्टिविटी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial