June 20, 2026

गुप्त सूचना पर मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के मियापुर शिव मंदिर के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने दस लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कटिहार निवासी आर कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को मौके से दबोच लिया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या 316/25 दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस अभियान में पीएसआई अमित कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही

Previous post कड़ाके की ठंड से राहत के लिए अमदाबाद नगर पंचायत ने जलवाए अलाव।
Next post रेडक्रोस सोसाइटी ने टिकैली गाँव के निःसहाय लोगों के बीच किया कम्बल वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial