सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड अंतर्गत शाहपुर धर्मी पंचायत के सामुदायिक भवन में बुधवार कोसुशासन सप्ताह के अवसर पर जिला प्रशासन की पहल परप्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी व लाभकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था।ऐसे तो जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार 18 विभागों के कर्मियों को इस शिविर में भाग लेना था परंतु कई विभाग जैसे स्वास्थ्य,पथ निर्माण विभाग, बैंकिंग,राजस्व, उद्योग, श्रम विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग नदारत दिखे। हालांकि इस विशेष शिविर मेंपीडीएस, कृषि, पशुपालन, सामाजिक सुरक्षा, विकसित भारत जी राम जी अर्थात मनरेगा विभाग के कर्मी मौजूद रहे। जिन्हे ग्रामीणों द्वारा आवेदन समर्पित किया गया। दिए गए आवेदनों में जाति, आवासीय, आय से संबंधित पांच आवेदन, जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत दो आवेदन, कृषि विभाग से संबंधित तीन आवेदन, पशुपालन विभाग से संबंधित 10 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित एक आवेदन, विकसित भारत जी राम जी से संबंधित छह आवेदन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 6 आवेदन प्राप्त हुए। इस तरह से ग्रामीणों ने मौजूद सभी विभागों से कुल 33 आवेदन शिविर में उपस्थित अधिकारियों को दिए।इस अवसर पर पंचायत सेवक सजन सिंह, पीटीआई अनुपम पंडित, रोजगार सेवक अमित कुमार ,विकास मित्र माधुरी राम, डाटा ऑपरेटर विमल कुमार, विद्युत विभाग से संजय कुमार, सत्यप्रिय आदि अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
