पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, जनहित कार्यों में आपसी समन्वय पर जोर
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस बैठक में बरारी के विधायक विजय सिंह निषाद के अलावा मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम देव कुमार, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार, सीडीपीओ विभा कुमारी, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती, उप प्रमुख रैनी कौर, सांसद प्रतिनिधि सिमरणजित सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी, बिजली, सड़क, बांध, पुल-पुलिया, छठ घाट सहित विभिन्न जनहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही इन योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।विधायक विजय सिंह निषाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि क्षेत्र में विकास को गति मिले और आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है।इस अवसर पर मुखिया नवल किशोर कौशिक, राजकुमार यादव, मो. मिकाइल, मो. जहूर, मो. मतिन, जनार्दन प्रसाद साह, मुखिया प्रतिनिधि मो. मस्कुर, पंचायत समिति सदस्य नूतन कुमारी, शिला कुमारी, मिथिलेश कुमार यादव, दीपक सिंह, मो. हारूण, मो. फरिजूल, मो. अब्बूतालिब सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
