अभियान बसेरा फेस 2 के तहत जमाबंदी कायम करने को लेकर दो दिवसीय शिविर आयोजित
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अभियान बसेरा फेस 2 के तहत वितरित बासगीत पर्चा बंदोबस्ती परवाना के आधार पर लाभार्थियों की जमाबंदी कायम करने के उद्देश्य से अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम के आदेशानुसार इन्दिरा ग्राम सामुदायिक भवन में दिनांक 22 एवं 23 को दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचे और अपने-अपने बासगीत पर्चा से संबंधित दस्तावेजों के साथ जमाबंदी के लिए आवेदन जमा किया। दो दिनों तक चले इस शिविर में कुल 320 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी आकाश मिश्र व कर्मियों द्वारा सूचीबद्ध किया गया।शिविर में उपस्थित राजस्व कर्मचारी आकाश मिश्र ने लाभार्थियों के आवेदन पत्रों एवं आवश्यक कागजातों की जांच की तथा लोगों को जमाबंदी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी दी। बताया गया कि प्राप्त सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच कर चरणबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को शीघ्र जमाबंदी का लाभ मिल सके।इस अवसर पर वार्ड पार्षद पंकज कुमार मंडल ,पवन कुमार साह एवं लाभार्थियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर आवेदन जमा करने और अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिला, जिससे उन्हें काफी सहूलियत हुई। लोगों ने अंचल प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से जमीन संबंधी लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी।अंचल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंचल कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में अभियान बसेरा योजना को लेकर सकारात्मक माहौल देखा गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
