सड़क हादसे में मकान मजदूर घायल, बोलेरो की टक्कर से हुआ घटना
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली अंतर्गत बजरंगबली मंदिर के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मकान मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांधी ग्राम बिंदटोली निवासी मिथिलेश कुमार (25 वर्ष), पिता गन्नों महतो के रूप में की गई है।भन्नी महतो ने बताया कि मिथिलेश कुमार बखरी की ओर काम करने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिथिलेश सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अमर लाल ने बताया कि घायल के चेहरे पर गहरा जख्म है और उसे पांच टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों ने निगरानी में रखने की सलाह दी है।घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
